
हाथरस-6 मार्च। वाष्र्णेय समाज द्वारा संचालित घंटाघर स्थित श्री गोविंद भगवान की विशाल 115 वीं तिमंजिला रथयात्रा की बीती रात्रि को को शहर में भारी धूम रही और भव्यता एवं दिव्यता के साथ विशाल रथयात्रा निकाली गई। वहीं गोविंद भगवान की आरती के लिए भक्तों की भारी आस्था उमड़ती रही। गोविंद भगवान के रथ को खींचने की श्रद्धालुओं में होड़ रही और रथयात्रा में शामिल दो दर्जन से अधिक झांकियों और बैंड-बाजों के साथ निकली रथयात्रा को देखने के लिए देर रात तक शहर की सड़कों पर भीड़ उमड़ती रही।
शहर के घंटाघर स्थित मंदिर श्री गोविंद भगवान से प्राचीन एवं ऐतिहासिक 115 वें श्री गोविंद भगवान रथयात्रा महोत्सव के तहत विशाल रथयात्रा का शुभारंभ रेलवे के इंजीनियर शिवांग वाष्र्णेय द्वारा आरती उतार कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गीताराम वाष्र्णेय और विशिष्ट अतिथि गिरधर गोपाल वाष्र्णेय थे। इस अवसर पर मंदिर एवं मेला अध्यक्ष मुकुल आनंद वाष्र्णेय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रियांक वाष्र्णेय सर्राफ, कोषाध्यक्ष योगेंद्र वाष्र्णेय कुल्ली और महामंत्री रंजीत वाष्र्णेय एडवोकेट द्घारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
श्री गोविंद भगवान की विशाल रथयात्रा में भगवान गणेश, भगवान शिव-पार्वती, रामदरबार, हनुमानजी महाराज, शिव तांडव सहित दो दर्जन से अधिक झांकियों के अलावा कई बैंड शामिल थे। श्री गोविंद भगवान रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर मंदिर से रथयात्रा के शुभारंभ होने पर ठाकुर श्री गोविंद भगवान जी के पूजन अर्चन व स्वागत के लिए बाजारों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों द्वारा ठाकुर जी की आरती उतार कर उनका स्वागत अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया तथा अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए ठाकुर जी से प्रार्थना की गई।
तिमंजिला रथ में सवार गोविंद भगवान की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु भारी उत्साहित नजर आए और जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गई और भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। कई जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया।
श्री गोविंद भगवान रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर नयागंज में जोरदार आतिशबाजी की गई, जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ देर रात तक रात्रि तक जमी रही तथा रथयात्रा के तहत विभिन्न बाजारों में स्वागत व सम्मान के बाद रथयात्रा देर रात्रि बागला कालेज रोड स्थित श्री अक्रूर इंटर कॉलेज के प्रांगण पर पहुंची, जहां पर रथयात्रा का विधिवत समापन किया गया। वहीं वहां पर भी जोरदार आतिशबाजी की गई।
रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर अतुल आंधीवाल एड., सेठ सुरेंद्र कुमार वाष्र्णेय नमकीन वाले, भाजपा शहर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय, मोरमुकुट गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मदन गोपाल वाष्र्णेय, कन्हैया वाष्र्णेय तेल वाले, मास्टर शिवकुमार वाष्र्णेय, रमेशचंद्र गुप्ता, अजय वाष्र्णेय, कन्हैयालाल, कैलाशचंद्र, प्रहलाद वाष्र्णेय, अतुल चैधरी, राजीव वाष्र्णेय, ओमप्रकाश वाष्र्णेय, लक्ष्मीकांत वाष्र्णेय, तनु आनंद वाष्र्णेय, राहुल गुप्ता, सुमित वाष्र्णेय, योगेश वाष्र्णेय सहपऊ वाले, चंदन वाष्र्णेय, हरिमोहन वाष्र्णेय रबड़ी वाले, आशीष वाष्र्णेय, रवि वाष्र्णेय बेसन वाले, रूपकिशोर वाष्र्णेय जीके, ललतेश गुप्ता, हरनाम दास सांचा, शैलेंद्र वाष्र्णेय सर्राफ, पीयूष गुप्ता एड.,मुकेश वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।












