हाथरस-6 मार्च। रॉयल भीम शेरनी संगठन एवं सुशील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में 101 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संयोजक सुमन, जिला व्यायाम शिक्षिका एवं सह संयोजक डॉ. सतना सिंह, जिला गाइड कैप्टन ने बताया है कि समाज उत्थान एवं महिला जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली नारी शक्तियों को सशक्त नारी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। सुशीला देवी अध्यक्ष सुशीला फाउंडेशन ने बताया कि यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमंते तत्र देवता को ध्यान में रखकर जब वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हमारे देश के सर्वोच्च पद को भी एक महिला सुशोभित कर रही हैं और हमें समय-समय पर नारी शक्ति के सम्मान के कार्यक्रम करते रहने चाहिए। जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिले।
रॉयल भीम शेरनी संगठन की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि 8 मार्च को जब पूरा विश्व महिलाओं का अभिवादन करेगा, ऐसे में जनपद हाथरस में आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक मातृशक्तियाँ प्रतिभाग करें एवं विभिन्न क्षेत्रों में मातृशक्तियों को गौरांवित करने वाली बहनों के कृतित्व से परिचित हों।












