ब्राह्मण महासभा ने किया गोविंद भगवान रथयात्रा का स्वागत

हाथरस-6 मार्च। वाष्र्णेय समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री गोविंद भगवान जी की भव्य शोभायात्रा का ब्राह्मण महासभा द्वारा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित के नेतृत्व में भारी श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया।
सनातन संस्कृति की यह दिव्य परंपरा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक जागरण का भी प्रतीक है। जब समाज के विभिन्न वर्ग एक मंच पर आकर अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं, तब यह संदेश जाता है कि सनातन समाज की शक्ति उसकी एकजुटता और संस्कारों में निहित है।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित एवं प्रमुख समाजसेवी व फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा श्री गोविंद भगवान जी की आरती उतार कर व भोग प्रसाद लगाकर जहां पूजा अर्चना की गई। वहीं मंन्दिर व मेला अध्यक्ष मुकुल आनंद वाष्र्णेय का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित, पूर्व अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा बंटी भैया, प्रमुख समाजसेवी व फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन गौड़ एड़, विशाल सारस्वत, गौरव शर्मा एवं गोपाल शर्मा आदि शामिल थे। इस मौके पर सभी ने मिलकर शोभायात्रा का स्वागत कर समाज में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और संगठन की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment