आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नीरज शर्मा एवं तहसीलदार रजत कुमार ने की तथा संचालन प्रशांत पाठक ने किया।
शनिवार को अयोजित कार्रक्रम में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता का संदेश दिया। समारोह की शुरुआत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में वकीलों ने न केवल रंगों और फूलों की होली खेली, बल्कि फाग गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। तहसील परिसर का माहौल पूरी तरह से उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि होली का पर्व भेदभाव मिटाकर गले मिलने का त्योहार है। कोर्ट-कचहरी की गहमागहमी और तनावपूर्ण माहौल से निकलकर इस तरह के आयोजन अधिवक्ताओं के बीच आपसी प्रेम और समन्वय को बढ़ाते हैं. कनिष्ठ और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। अतिथियों और सदस्यों के लिए गुझिया एवं ठंडाई के विशेष स्टॉल लगाए गए थे। वकीलों ने संकल्प लिया कि वे न्याय प्रक्रिया में सहयोग के साथ-साथ समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी अपना योगदान देंगे। इस मौके पर दि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, प्रशांत पाठक, मधुसुदन चैधरी,मधुकर नगाइच, भरत सिंह, राजेश शर्मा, संजीव कुमार सिंह, के पी सुमन, दिनेश कुशवाहा, योगेश शर्मा, गौरी शंकर कुशवाहा, संतोष शर्मा, महेंद्र कुशवाहा, सुभाष कुमार, राजेश लवानिया, राजन सिंह बघेल.पदम सिंह, राजवीर सिंह, वकील तोमर, पंकज गौड़, राजेश गौड़, रजत गौड़,आदि अधिवक्ता मौजूद थे।









