उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों और उद्यमियों की उठाई समस्याएं

हाथरस जिलाधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में उद्योग बंधु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अजिलेश कुमार ने किया। बैठक में उद्योग बन्धुओं की के विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया गया।
बैठक में व्यापारी नेताओं व उद्यमियों द्वारा नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण, औद्योगिक आस्थान एवं शहर में साफ सफाई, मंडी पोर्टल पर 2023-24 की अवैध कर देयता प्रदर्शित को शून्य घोषित करने, ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को प्राथमिकता के आधार पर दुकान उपलब्ध कराने। इसके अलावा जीएसटी कार्यालय प्रपत्र में हुई त्रुटि को दूर करने, राजनीतिक दवाब में अवैध छापामारी, जीएसटी अधिकारियों की ड्यूटी एसआईआर में लगी होने के कारण व्यापारियों को अनैतिक नुकसान, नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर सामान जब्ती का व्योरा, खाद्य विभाग द्वारा हिंदू त्योहारों पर छापेमारी आखिर क्यों, अन्य दिनों में क्यों नहीं, अलीगढ़ रोड से आगरा रोड गिजरौली तक फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण हटाने पर कार्यवाही क्यों नहीं के मुद्दों को व्यापारी नेताओं द्वारा उठाया गया।
बैठक में उद्योग बंधु की ओर से देवेंद्र मोहता, प्रदीप गोयल, सुरेश अग्रवाल, प्रदीप बंसल, तरुण पंकज, सुनील वर्मा, निष्कर्ष सिंघल, सनातन जी, प्रवीण गुप्ता के अलावा एसडीएम सासनी नीरज शर्मा, जीएसटी आयुक्त मयंक जैन, एलडीएम बैंक के राकेश, जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त अजिलेश कुमार, पदम सिंह वर्मा खाद्य विभाग से रणवीर सिंह, पंकज गुप्ता एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment