
हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मंे कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु व डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कार्यालय से 5 नए दो पहिया पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद मे कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु व डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 5 नए दो पहिया पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित डायल-112 सेवा प्रभावी रूप से कार्यरत है। यह सेवा 24ग्7 कार्यशील रहते हुए पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस एवं अन्य आपात सेवाओं को एक ही नंबर-112 के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। आम नागरिक अपने मोबाइल से 112 डायल कर अथवा 112 इंडिया मोबाइल ऐप के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उनके द्वारा बताया गया कि कोतवाली नगर को 1, थाना हाथरस गेट को 1, थाना मुरसान को 1, थाना हाथरस जंक्शन को 1व थाना सादाबाद को 1 सहित कुल 5 दो पहिया पीआरवी वाहन आवंटित किये गये है।
उन्होने बताया कि ये वाहन अत्याधुनिक जीपीएस, वायरलेस सेट, हाई इंटेंसिटी लाइट्स, सायरन सिस्टम एवं अन्य पुलिसिंग उपकरणों से सुसज्जित होंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस की अत्याधुनिक आपातकालीन सेवा डायल 112 को और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनाने के लिए शासन से जनपद को 5 नए दो पहिया वाहन प्राप्त हुए हैं, जो आधुनिक संसाधनों से युक्त हैं। इन गाड़ियों की तैनाती से जनपद में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और आपात स्थिति में सहायता पहुंचाने की क्षमता में वृद्धि होगी। आमजन को अब और भी शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में डायल 112 की गाड़ी मिलने से घटनास्थल पर पुलिस की पहुंच और भी तेज होगी, क्योंकि दो पहिया वाहन को संकरी गलियों एवं भीडभाड वाले क्षेत्र से निकलने में आसानी रहती है। जिससे अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।









