अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा घायल, उपचार को किया रेफर

आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जरैया गांव मोड के पास एक अज्ञात वाहन ने पैदल सड़क पार कर रही एक वृद्धा को टक्कर मार दी, जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
बुधवारको मिली जानकरी के अनुसार गांव समामई निवासी प्रेमपाल की पत्नी सरोज देवी गांव जरैया स्थित मंदिर में सेवा करती है। बताते हैं कि किसी काम के लिए वह सडक पार जा रही थी। तभी सडक पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और तेज रफ्तार से भाग गया। उधर घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस जवानों ने लोगों के सहयोग से ने ऐंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल वृद्धा को अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment