हाथरस-24 फरवरी। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में दावे एवं आपत्ति का कार्य नगर के सभी बूथों पर पिछले लगभग दो माह से मजबूती के साथ चल रहा है।
उक्त संबंध में भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय ने कहा है कि नगर में निर्वाचन आयोग द्वारा लगाए गए बूथ लेवल ऑफिसर अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकर्ता भी उनका सहयोग कर रहे हैं लेकिन कुछ बीएलओ वोट बनवाने वाले मतदाताओं का ना तो फोन उठाते हैं और ना ही वह अपने मतदेय स्थलों पर बैठ रहे हैं और उनके द्वारा जिस वूथ पर वह तैनात हैं, वह वहां पर कोई रुचि नहीं ले रहे हैं और उन्होंने वहां पर अभी तक 6 नंबर फॉर्म 20 भी नहीं भरवाये हैं, जो कि उनकी कार्यप्रणाली को दर्शाता है। जिन बीएलओ के क्षेत्र में उनके बूथ पर 50 फॉर्म भी नहीं भरे गए हैं, उनकी सूची शीघ्र ही जिला प्रशासन अथवा संगठन के अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी संगठन से निर्देश प्राप्त हुआ है कि 2 दिन मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का महा अभियान चलेगा। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपने अपने बूथ पर कम से कम दस 6 नंबर फॉर्म भरवा कर सरकारी बीएलओ को जमा करायें। जिसकी अवधि 25-26 फरवरी है। साथ ही सभी युवा मतदाताओं से अपील है कि यह कार्यक्रम अंतिम चरण में चल रहा है। अपना वोट शीघ्र से शीघ्र बढ़वा लें।
यदि किसी को कोई परेशानी हो रही है तो मेरे मोबाइल नंबर 9286866252 पर संपर्क कर सकते हैं।









