
सिकंद्राराऊ। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा में 27 फरवरी को धूमधाम के साथ रंगभरनी एकादशी मेला निकाला जाएगा। मेला का शुभारंभ कस्बा के मौहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर से पूजा अर्चना कर होगा। मेला में ऊंटों पर सवार हुरियारे लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेला कस्बा के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुजरेगा। कस्बा भ्रमण के बाद मेला का समापन मोहल्ला बगिया बारहसैनी पर पहुंचकर होगा। आयोजक मेला की तैयारियों में जोर शोर से जुट गए हैं। आयोजकों ने मेला में बढ़चढ़ कर भाग लेने की श्रद्धालुओं से अपील की है।









