
हाथरस। भारत स्काउट और गाइड उ.प्र. के तत्वावधान में डी.आर.बी. इंटर कॉलेज में सर्वधर्म प्रार्थना एवं स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। जिसमें जिला संगठन कमिश्नर स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड एवं कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
डीओसी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि चिंतन दिवस की शुरुआत चैथे गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1926 में पहली बार मनाया गया। इसके बाद सन 1999 में इसे विश्व चिंतन दिवस संपूर्ण विश्व में घोषित किया गया, जो आज भी हम भाईचारे के रूप में मनाते हैं। सभी ने यह संकल्प लिया कि अपने जीवन में सकारात्मक सोच एवं सत्कर्मों को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।
इस अवसर पर, ट्रेनिंग काउंसलर विमल कुमार, चंदू कुमार, नीरज कुमार, शिवम कुमार, हर्ष कुमार, गौरव कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि स्काउट एवं कृषि विभाग से जयसिंह राजपूत, मनोज गौतम, मनीष जैन, कमलेश यादव, श्रीनिवास पचैरी, उद्यान विभाग से रविंद्र राजपूत आदि उपस्थित थे।











