
हाथरस। समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) ब्रांच के बैनरतले गांव नगला भुस स्थित वृद्धा आश्रम में भव्य निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में लगभग 30 वृद्धजनों की निःशुल्क जांच की गई। जिसमें रैंडम शुगर, हीमोग्लोबिन एवं कोलेस्ट्रॉल की जांच शामिल रही। यह जांच प्रतिष्ठित संस्था डा. लाल पैथ लैब के सहयोग से की गई। जांच रिपोर्ट शीघ्र ही आश्रम प्रशासन को उपलब्ध करा दी जाएगी। रक्त जांच के अतिरिक्त संस्था द्वारा वृद्धजनों को ताजे फलों का वितरण किया गया तथा दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुएं एवं दवाइयां भी प्रदान की गईं। इनमें डिटॉल, पट्टी, कॉटन, बैंड-एड, पैरासिटामोल, विक्स, झंडू बाम, मूव, इनो आदि शामिल थे।
इस अवसर पर संस्था की ओर से राष्ट्रीय/संस्थापक अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, नगर महामंत्री लव तायल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशवलाल अरोड़ा, संगठन मंत्री मोहित गर्ग, मनीष अग्रवाल, मनमोहन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
आश्रम की ओर से नीतू मिश्रा, कोमल सिंह, तैयब कुरैशी, रेखा एवं रानी सहित समस्त स्टाफ ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि स्वापो का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेष कर वृद्धजनों की सेवा करना है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।









