वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के बैनरतले आयोजित

हाथरस । रक्तदान है महादान की भावना को साकार करते हुए वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान संस्था द्वारा विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन ब्लड बैंक बागला जिला चिकित्सालय में किया गया। रक्तदान शिविर में रक्तदानियों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की और रक्तदान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
विशाल रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि उमाशंकर जैन एवं रिटा. आईपीएस आदित्य वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के छविचित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं रक्तदान के लाभ बताये । कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा ने संस्था के कार्यों से सभी को अवगत कराया। शिविर में मातृशक्ति ने बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं 60 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, जिला सचिव नरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष इंदु सिंघल, अनीता शर्मा, अनुपम शर्मा, नमिता गोयल, नगर संयोजक शिप्रा पोद्दार, रेनू पचैरी, ऋतु अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय, नंदिनी जैन, पंकज जैन, अरुण अग्रवाल जीतू जैन, अमन अग्रवाल, अनीता शर्मा, आशिता टालीवाल, गौरव अग्रवाल, अंकित वर्मा, सुमित गोयल, राकेश सिंह, अनुज अग्रवाल, आशीष, गुलशन वर्मा, सौरभ, नीलम अग्रवाल, पूजा सिंघल, मनोज वर्मा, सुनीता अरोड़ा, रघुनंदन अरोड़ा, शिखा जैन, शिवम जैन, अंकिता गर्ग, दीपू अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, रेखा गोयल, कृष्णा वर्मा, चेतन वर्मा, सचिन वर्मा, विशाल, सोनू वर्मा, सुनील वर्मा, शानू शर्मा, विकल शर्मा, कृष्ण गोपाल कटारा, वेद प्रकाश शर्मा, अरुण वर्मा, वीनू वर्मा, अर्जुन वर्मा, विनीत वर्मा, गुंजन गर्ग, रश्मि अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, वेदवीर, प्रवीण, नरेश पालीवाल, पिंकू वर्मा, प्रभात शर्मा, विक्रम वर्मा, नितिन माहेश्वरी, ऋषभ शर्मा, वैभव खंडेलवाल, गगन वाष्र्णेय, सोवनी अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, अनिकेत, शिवम, प्रियंका अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, रोहित शर्मा, हिमांशु शर्मा, सचिन ग्रोवर, प्रिया अग्रवाल, आदर्श दीक्षित जितेंद्र जैन, एडवोकेट राहुल, एडवोकेट रजनीश गौतम, एडवोकेट जमुना प्रसाद शर्मा, रेवन्यू बार के अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा, हॉस्पिटल स्टाफ, जिला सीओ अरुण सूर्या, रिचा, गोपाल, हरिश्चंद्र, शमशेर, सिमरन आदि मौजूद थे।
उक्त आयोजन नेकी की दुकान की सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों का एक हिस्सा है, जो कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए काम करती है। नेकी की दुकान पूरे जिले भर में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में सामाजिक एवं जरूरतमंदों की सहायतार्थ भी तमाम जनसेवा के कार्य आयोजित करती रहती है।









