घर से दावत खाने निकले 2 किशोर लापताःपुलिस ने 15 घंटे में खोजें

सहपऊ। थाना पुलिस द्वारा घर से गांव मंे ही दावत खाने की कहकर गये 2 लड़कों को मात्र 15 घंटे के अंदर खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया है और परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया है।
पुलिस के मुताबिक गत 21 फरवरी को थाना क्षेत्र निवासी युवक द्वारा थाना पर सूचना दी कि गत 20 फरवरी को शाम 6 बजे उसका व गांव के ही एक व्यक्ति का पुत्र उम्र करीब 14 वर्ष व 15 वर्ष घर से गांव मे ही दावत खाने के लिये निकले थे । रात्रि 10 बजे तक जव वह घर नही पहुँचे, तो काफी तलाश करने पर कुछ पता नहीं चल रहा है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए व अपृहतों/गुमशुदाओं की सकुशल बरामदगी करने हेतु क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व मे टीमों का गठन किया गया था तथा सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके उपरांत थाना पुलिस टीमों द्वारा लड़कांे की तलाश हेतु उनकी फोटो को लेकर आसपास के ग्राम/मोहल्लों में ले जाकर लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई। इसी क्रम में बस स्टैंड, बाजार आदि स्थानों एवं लडके की फोटो विभिन्न व्हाटसएप्प ग्रुप आदि में प्रसारित कर सोशल मीडिया की मदद से लड़कियों को खोजने का प्रयास किया गया। पुलिस टीमों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन किये गये व सर्विलॉल सैल एंव टेक्निकल इनपुट आदि के माध्यम से जानकारी की गयी।
प्रयासों के क्रम मे पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सादाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन के फलस्वरूप गुमशुदा लड़कांे को मात्र 15 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया है। इसके उपरान्त गुमशुदा लड़को के परिवारिजनो को थाने बुलाकर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया है।
पुलिस के इस सराहनीय कार्य की शहरवासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है तथा परिजन द्वारा लडकों को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया गया है । गुमशुदा लड़को के मिलने पर परिवारीजनों द्वारा पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment