
सासनी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सासनी में दो दिवसीय सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन कोतवाली चैराहा विजयगढ़ रोड स्थित श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आगामी 24 और 25 फरवरी को भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अलीगढ़ और हाथरस जनपद के कुल 30 विद्यालयों के लगभग 105 मेधावी छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य विपिन पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में परीक्षा के सफल संचालन हेतु जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के उच्चाधिकारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे, जिनमें सम्भाग निरीक्षक रमाकांत, जिला मंत्री राजवीर सिंह एडवोकेट, अरविन्द, परीक्षा प्रभारी यशपाल सिंह रहेंगे। वहीं विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और उनके संरक्षक आचार्य आज सायं काल तक विद्यालय परिसर में एकत्रित हो जाएंगे। 24 और 25 फरवरी (दोपहर तक) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।









