सांड ने वृद्ध को सींग मारकर पटकाःवृद्ध घायल


सासनी। कस्बा में आगरा अलीगढ राजमार्ग पर एक वृद्ध को आवारा सांड ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध के हाथ की हड्डी टूट गई। वृद्ध का उपचार निजी चिकित्सक से कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब साढे छह बजे मौहल्ला विष्णुपुरी निवासी शब्बीर खां जो कि मोटर बाइंडिग का काम करते हैं। वह अपनी दुकान से घर जा रहे थे। तभी सडक पर दौडकर आ रहे आवारा सांड ने सडक पार करते समय उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे शब्बीर खां गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीर और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने घायल का उपचार निजी चिकित्सक से कराया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment