आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित सब्जी मंडी के निकट एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही क्रेन मशीन से जा टकराई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बाल-बाल बच गये।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार आगरा अलीगढ रोड स्थित सब्जी मंडी के निकट एक क्रेन मशीन हाथरस की ओर जा रही थी। वहीं पीछे से अलीगढ की ओर से कार आ रही थी। कार सवार ने के्रन मशीन को आवेरटेक करने का प्रयास किया तो कार असंतुलित हो गई और पीछे से क्रेन मशीन में जा घुसी जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बाल-बाल बच गये, घटना के बाद राजमार्ग बाधित हो गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लेागों की भीड जुट गई, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और दोनों वाहनों को सडक से एक ओर कराया और राजमार्ग सुचारू किया। हालांकि कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।












