मां बेटे को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महारी में नामजदों ने मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के पति ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
गांव नगला महारी निवासी मदनपाल चौहान ने दी तहरीर में कहा है कि सोमवार शाम 5 बजे करीब गांव के कुछ लोग जबरन उनके घर के सामने सड़क के बीच नाली खोद रहे थे। विरोध करने सभी लोग हमलावर हो गए और आरोपियों ने उनके पुत्र टीटू उर्फ दुष्यंत और पत्नी आशादेवी पर टूट पड़े। जान बचाने के लिए जब दुष्यंत घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी भी घर में घुस गए और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से मारपीट कर दी । जिससे मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुड़ गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment