युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बक्शी में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव नगला बक्शी निवासी विनोद कुमार पुत्र रामगोपाल ने दी तहरीर में कहा है कि वह सोमवार की रात्रि 11 बजे करीब अपनी दूध की दुकान बंद घर जा रहा था। इस दौरान एक कार में सवार होकर एक नामजद एवं तीन अज्ञात लोग सवार होकर आए और गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए ।तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment