
सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव कमसारा निवासी एक 25 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई । परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग न लगा। महिला के पति ने कोतवाली हसायन में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
गांव कमसारा निवासी नरोत्तम सिंह ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि गत 6 फरवरी की सुबह 11 बजे करीब उसकी 25 वर्षीय पत्नी बबली दवा लेने के लिए कस्बा पुरदिलनगर गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी । परिजनों को चिंता हुई । परजरों ने महिला को नाते रिश्तेदारी में काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला के लापता होने से उसके तीन मासूम बच्चे बिलख रहे हैं । गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।









