कस्बा में के एल जैन इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर अविनाश सिंहए विशिष्ट अतिथि विजय कुमार शर्मा उर्फ बेंजू एवं स्वामी रुद्र देवानंद महाराज का जोरदार स्वागत किया गया।
रविवार को अयोजित सम्मेलन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं और युवाओं ने हिस्सा लियाए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साह से भर गया। मुख्य वक्ता स्वामी रुद्र देवानंद ने अपने संबोधन में हिंदू संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ष्युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलनों का उद्देश्य समाज को संगठित करना और भावी पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना हैए साथ ही अनुशासन और धर्म के मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने समाज में बढ़ती कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया गया।कालेज प्रबंधन और माँ कंकाली हिन्दू सम्मेलन समिति सासनी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गयाण् स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए गए भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन विक्रम सिंह जादौन और आकाश वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। कॉलेज के स्वयंसेवकों ने अनुशासन तथा सम्मेलन सुरक्षा की कमान पुलिस अफसरान संभाले हुए थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने आए हुए सभी अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य सह विभाग शारीरिक प्रमुख अमर वीरए श्रीमती अरुणा सिकरवारए प्रांतीय कार्यकारिणी किसान संघएप्रबंधक यूनियन पब्लिक स्कूल माधुरी सिंहए आभार प्रदर्शन राकेश शर्मा राजा जी ए मुख्य अतिथि ठाकुर अविनाश सिंहए विशिष्ट अतिथि विजय शर्मा बिंजू आदि अखिल विद्यार्थी परिषद बजरंग दलए राष्ट्रीय स्वम संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।









