युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

 सासनी  में एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम रफीक पुत्र कल्लू खां था और वह मोहल्ला आशा नगर का निवासी था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रफीक टीबी की बीमारी से ग्रसित था और मानसिक रूप से भी परेशान था। वह अत्यधिक शराब का सेवन भी करता था।

बताया जा रहा है कि रफीक का अपनी पत्नी से तलाक भी हो गया था, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई थी। आज सुबह जब परिवार के लोगों ने रफीक को कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment