आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित चैदह नंबर नलकूप भट्टा के निकट एक आात वाहन की टक्कर से एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ निवासी श्रीमती कल्पना ;20द्ध अपने पति अरूण के साथ बाइक द्वारा हाथरस की ओर जा रही थी। बताते हैं कि जैसे ही उसकी बाइक सासनी के चैदह नंबर नलकूप भट्टा के निकट पहुंचाी तो उसकी बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई। जिससे बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और सडक पर तडप रही थी। इसी बीच सासनी तहसीलदार रजत कुमार वहां होकर निकल रहे थे। जैसे ही तहसीलदार की निगाह सडक पर पडी महिला की ओर गई तो उन्होंने अपनी कार को रोका और अपनी ही कार से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे अलीगढ रेफर कर दिया। उधर कार चालक कार सहित मौके से भाग गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।









