
हाथरस-7 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में रिफॉर्म एक्सप्रेस के माध्यम से विकसित भारत/2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत सरकार का बजट सर्व समावेशी एवं विकसित भारत की परिकल्पना का बजट है।
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सिडको के चेयरमैन वाई. पी. सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेस के माध्यम से विकसित भारत/2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस 2025 के बाद से अब तक 350 से अधिक सुधार लागू किए जा चुके हैं, जिससे देश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का समग्र कल्याण मोदी सरकार की विकसित भारत की दिशा में प्रथम प्राथमिकता है। समृद्ध किसान के बिना सशक्त भारत की कल्पना संभव नहीं है। इसी दृष्टिकोण के साथ केंद्रीय बजट में कृषि उत्पादन के विविधीकरण, उत्पादकता वृद्धि एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। बजट में उच्च-मूल्य फसलों को बढ़ावा देने हेतु तटीय क्षेत्रों में नारियल, चंदन, कोको एवं काजू, उत्तर-पूर्वी राज्यों में वृक्ष-आधारित कृषि तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बादाम, अखरोट और पाइन नट के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए सहायता प्रस्तावित की गई है। इससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व शरद माहेश्वरी, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय व हरिशंकर राणा, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, जिला मीडिया प्रभारी ठा. अनिल सिसौदिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।









