
हाथरस-7 फरवरी। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष/केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के आदेशानुसार अपना दल (एस) की अपना दल एस के जिला कार्यालय रत्नगर्भा कॉलोनी इगलास रोड पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई । बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर जहां मंथन किया गया। वहीं एसआईआर में ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़ावा जाने को निर्देशित किया गया।
बैठक में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. सोनेलाल पटेल की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आवाहन किया और पार्टी में नए सक्रिय सदस्य एवं सदस्य जोड़े जायें, जिससे पार्टी आगामी चुनाव में मजबूती से जमीनी स्तर तक मजबूत हो सके। यूपी की मजबूरी है अनुप्रिया पटेल जरूरी है के नारे दिए गए। उन्होंने एसआईआर के बारे में कार्यकर्ताओं को समझाया और कहा कि बूथ पर जाकर अपने क्षेत्र में एसआईआर फॉर्म अधिक से अधिक से अधिक भरवायें और कोई भी दिक्कत हो तो जिलाधिकारी से तुरंत संपर्क करें।
बैठक में जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत के अलावा जिला उपाध्यक्ष केडी शर्मा, डॉ.बंगाली, अनिल कुमार जिला महासचिव, अजीत अंबेडकर विधानसभा अध्यक्ष, धीरेंद्र चैधरी सादाबाद, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रवि खान, विजय प्रधान, जिलाध्यक्ष एससी एसटी मंच जमुना प्रसाद, अजीत सिंह मुरसान, जिला सचिव राहुल शर्मा, रईस कुरैशी देवकिशन सारस्वत, सुभाष, मनीष, शालू, तरुण शर्मा, सुनील शर्मा, चैधरी तेजवीर सिंह, गुरवीर चैधरी, महिला मंच जिलाध्यक्ष नीतू सारस्वत, जिला संगठन मंत्री सुनील बघेल, कोमल सिंह, अंकित सोनी, सुरेश, शिवम जाटव, गौरी पाठक, युवा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोपालपुर, जैद अली हसायन, सिकंद्राराऊ विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, योगेश शर्मा, आशु चैधरी, अशोक कुमार उपाध्याय, अरविन्द सारस्वत, शिवम जाटव, प्रमोद, मुन्नालाल, ललित शर्मा, नाजिम कुरैशी, अली मोहम्मद, रामकिशन नेताजी, प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण बघेल एवं सभी समाज के लोग भारी मात्रा में उपस्थित थें।









