
हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्री रामबाग इंटर कॉलेज का 77वां वार्षिकोत्सव भारी धूमधाम से मनाया गया और इस मौके पर विद्यालय में नवनिर्मित एक बरामदे का लोकार्पण भी किया गया। वहीं कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें देख सभी लोग मंत्र मुक्त हो गये।

उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्री रामबाग इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के पर्व पर मनाया जाता है और कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बसंत पंचमी के इस पवित्र पर्व पर रामबाग इंटर कॉलेज में विद्यालय का 77 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमल प्रकाश वर्मा व प्रबंधक एवं उद्यमी समाजसेवी नरेश कुमार वर्मा द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलित करके किया गया ।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायिका श्रीमती अंजुला माहौर , भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा,फोकस अल्ट्रासाउंड के डायरेक्टर एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा का विद्यालय प्रबंध समिति ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मुग्ध कर दिया। सभी बच्चों को विद्यालय प्रबंध समिति ने पुरुस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यालय में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी को प्रसादी करवायी गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष कमल प्रकाश वर्मा ,प्रबंधक नरेश कुमार वर्मा , कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा कलसा वाले, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा मार्केट वाले, उप प्रबंधक रमेश कूलवाल ,राजकुमार वर्मा, ओमप्रकाश बागड़ी ,मदन भगतजी ,गोपाल वर्मा ,रवि वर्मा ,महेश वर्मा, मुकेश बागड़ी आदि के अलावा भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थी।विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । मंच का संचालन योगेश बागड़ी व पूर्व प्रधानाचार्य मदनगोपाल रावत ने किया ।









