
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कासगंज रोड से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
एसआई रामनरेश सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक को कासगंज रोड पर अवैध देशी शराब के क्वार्टर लेकर खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया । पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोविंदा उर्फ़ छत्ता पुत्र भगवान सिंह निवासी हिंदू नगर जिला एटा बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद कर जेल भेज दिया।












