
सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित गांव रजापुर के निकट एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक के पिता ने कोतवाली हसायन में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अजय पाल पुत्र कोमल सिंह निवासी गांव जुलापुर थाना सिकंदराराऊ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 27 जनवरी की दोपहर 1 बजे करीब उनका पुत्र अनिल अपनी बहन रेखा के साथ बाइक पर सवार होकर हाथरस से गांव लौट रहा था । जैसे ही बाइक सवार भाई-बहन गांव रजापुर के समीप पहुंचे । तभी पीछे से तेज गति से आ रही कैंटर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भाई बहन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।











