
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेसरी में एक 6 वर्षीय बालक की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि गांव डंडेसरी निवासी प्रेमचंद्र का 6 वर्षीय पुत्र जीतू अपनी मां के साथ छत पर बैठा हुआ था। घर के नजदीक ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी । विद्युत पोल पर लगे होर्डिंग को बालक लोहे के पाइप से हटा रहा था। अचानक पाइप हाईटेंशन लाइन से छुल गया । जिससे बालक करंट की चपेट में आकर छत पर ही गिर पड़ा । बालक के गिरते ही अफरा तफरी मच गई । आनन फानन में बालक को परिजन चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक के शव को परिजन वापस गांव ले आए। बालक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनो ने गमगीन माहौल में बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया । बालक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।












