
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला मटकोटा स्थित अंसरिया स्कूल के निकट लगे विद्युत पोल में काफी दिनों से करंट प्रभावित हो रहा है । जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है । पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से कुत्ता एवं एक गाय बाल बाल बच गए ।
बताया जाता है कि मोहल्ला मटकोटा स्थित अंसरिया स्कूल के समीप लगे विद्युत पोल में काफी दिनों से करंट आ रहा है। जिससे मोहल्ले के वाशिंदे खासे परेशान है। बुधवार की रात्रि को पोल के पास विचरण कर रहे एक गाय एवं कुत्ता करंट की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। लोगो ने प्रयास कर उन्हें मौके से हटाया। पोल में करंट आने से मोहल्ले के लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से पोल में आ रहे करंट को शीघ्र दुरस्त कराने की मांग की है।












