
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवती को युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । किशोरी के पिता ने कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 24 जनवरी को उसकी 19 वर्षीय पुत्री को सोनीपत हरियाणा निवासी एक युवक अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।









