अवैध देशी शराब समेत युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव खासपुर रोड के निकट से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
एसआई अरविंद सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक गांव खासपुर रोड के समीप से अवैध देशी शराब के क्वार्टर लेकर जा रहा है । पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया । पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बिजू पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव नगला बरी पट्टी देवरी थाना हसायन बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद कर जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment