ससुरालियों द्वारा युवक पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, आग लगाने का आरोप,

गांव ममौता कलां में दो पक्षों में आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष द्वारा एक युवक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का अरोप लगाया है।
शनिवार को जानकारी के अनुसार, गांव ममौता कलां निवासी रामवीर सिंह का करीब चैबीस वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे अपने घर पर मौजूद था। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोग घर पहुंचे और किसी बात को लेकर उनसे कहासुनी हो गई। अरोप है कि विवाद बढ़ने पर ससुरालियों ने कथित तौर पर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिससे वह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आग की लपटों में घिरे युवक को देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। इसके बाद परिजन तुरंत घायल धर्मेंद्र को निजी वाहन से उपचार के लिए सीएससी लेकर पहुंचे। सीएससी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment