दुकानदार से दबंगों की मारपीट पीड़ित ने कोतवाली में की शिकायत

गांव बिर्रा में एक दुकान पर सामान लेने आए युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी, जिसमें दुकानदार के सिर में चोट आई। पीडित ने घटना की कोतवाली में शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार मुहल्ला बजरिया निवासी विक्रम पुत्र राजकुमार ने पुलिस को दिए शिकयती पत्र में कहा है िकवह गांव बिर्रा में देसी शराब के ठेके के पास कैंटीन चलाता है। जहां दिनांक सत्ताईस नवंबर की देर शाम करीब साढे आठ बजे कुछ युवक दुकान पर सामान लेने आए और सामान लेकर चल दिए। आरोप है कि सामान के पैसे मांगने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। विक्रम ने बताया कि युवकों के हाथ में हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। पीडित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। पीडित ने घटना की शिकायत कोतवाली मे की है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि पीडित की शिकायत मिली है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment