सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कानऊ निवासी पप्पू शर्मा पुत्र मोहर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 3 नवम्बर की शाम 8 बजे करीब पड़ोसी नारायण हरि उर्फ करुआ, भल्लू पुत्रगण रामगोपाल व दो अन्य अज्ञात बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










