दुघर्टना में बाइक सवार की मौत, रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के निकट 7 नवंबर को एक तेज रफ्तार बाइक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने कोतवाली अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरिराम निवासी रेवतीराम पुत्र पोखपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 7 नवंबर की सुबह 6:30 बजे करीब उनका 49 वर्षीय पुत्र रविंद्रपाल बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव मुगलगढ़ी के पास पहुंचा। तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रविन्द्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment