नामजदों ने युवती को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में नामजदों ने एक युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता युवती के भाई ने कोतवाली में एक महिला समेत पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव पोरा निवासी सोनू कुमार पुत्र गंगा सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 नवंबर की सुबह 8:30 बजे करीब गांव के ही भगवानदास पुत्र मुंशी लाल,गौरव पुत्र भगवानदास ,गोलू पुत्र राजेंद्र,दीपक पुत्र चंद्रप्रकाश व पिंकी पत्नी भगवानदास बेवजह उसकी बहन आरती कुमारी से गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment