सिकंदराराऊ। अलीगढ़ रोड पर पैदल जा रहे एक वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल वृद्ध के पुत्र ने कोतवाली में नामजद बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संजय कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी राधा नगर कॉलोनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता 6 नवंबर की शाम 5:50 बजे करीब बाजार से पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में अलीगढ़ रोड बाइक सवार हरिओम शर्मा निवासी मलावन एटा ने उसके पिता में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद आरोपी बाइक चालक बाइक को मौके पर छोड़ कर भाग जाने में सफल रहा। घायल वृद्ध का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।










