सिकंदराराऊ। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह का स्थानांतरण मंगलवार को बुलंदशहर हो गया । अब उनकी जगह अलीगढ़ से नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने गुरुवार को बीआरसी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान
प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में बीआरसी कार्यालय पहुंचकर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार का भव्य स्वागत किया। संगठन के सदस्यों ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत से अभिभूत खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की नीतियों के अनुरूप क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाना और विभागीय कार्यों में गतिशीलता लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों से अपील की कि वे यूडाइस पोर्टल पर अपने-अपने स्कूलों के ड्रॉप बॉक्स को जल्द से जल्द खाली कर डेटा अपडेट करें, ताकि विभागीय कार्य सुचारू रूप से पूरे हो सकें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी, संजीव गौतम, आरके सिंह जादौन, बृजेश यादव, रवि शर्मा, शेखर कौशिक, सर्वेश यादव, गुलजार गांधी, जुनैद अख्तर, यशपाल सिंह, पंकज पचौरी और रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।










