सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव धर्मपुर नगरिया में नामजदों ने एक आशा संगिनी को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव धर्मपुर नगरिया निवासी राजकुमारी पत्नी संजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 5 नवंबर की रात्रि 9 बजे करीब गांव के ही राम बहादुर पुत्र अंगद सिंह व अरुन पुत्र रामबहादुर बेवजह गाली गलौज करते हुए आए । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जान शुरू कर दी है।









