सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पचों में घर के बाहर खड़े एक वृद्ध में एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का उपचार नोएडा में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घायल वृद्ध के पुत्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पचो निवासी सचिन कुमार पुत्र नरेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 26 अक्तूबर की शाम 6 बजे करीब उसके पिता घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी अगसौली चौराहे की ओर से तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक को चलाते हुए उसके पिता में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का उपचार नोएडा में एक निजी अस्पताल में जारी है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।









