नामजदों ने परिवार के सदस्यों को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर में नामजदों ने एक परिवार के सदस्यों को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव श्यामपुर निवासी कप्तान सिंह पुत्र घनश्याम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि 17 नवंबर की सुबह 6 बजे करीब गांव के ही ग्रीस, कौशल पुत्रगण बैनीराम, बैनीराम पुत्र लेखराज व ममता पत्नी बैनीराम गाली गलौज करते हुए आए । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके भाई संजय व उनकी पत्नी राजकुमारी को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment