बाइक में बाइक ने मारी टक्कर विरोध करने पर दो युवकों को पीटा

सिकंदराराऊ। कस्बा के पंथ चौराहे पर दबंगों बाइक सवारों द्वारा दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर दबंगों ने बाइक सवार दो युवकों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को एक नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


पंत चौराहा निवासी सरजू सिंह पुत्र सत्यराम ने दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह मंगलवार की शाम 5 बजे करीब अपने साथी अजय कुमार पुत्र मदन लाल के साथ बाइक में पेट्रोल भरवा कर पंत चौराहे से अपने घर जा रहा था। तभी एक बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी डीएस यादव निवासी गांव नगला हरि थाना सिकंदराराऊ ने चार अज्ञात लोगों को बुला लिया । आरोपियों द्वारा लाठी डंडों से दोनों युवकों पर हमला कर दिया गया। जिससे दोनों युवक सरजू व अजय कुमार लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस दौरान उसकी जेब में रखे 17000 रुपए गिर गए ।तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment