सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में शराब के लिए रुपए न देने पर नामजद ने घर में घुसकर एक वृद्धा महिला को मारपीट कर घायल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सुल्तानपुर निवासी जयमंती देवी पत्नी रोहन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह 11 नवंबर की शाम 7 बजे करीब अपने घर पर थी। तभी गांव का ही ओमपाल पुत्र प्रानसुख शराब के नशे में धुत्त होकर घर में घुस आया और शराब के लिए जबरन रुपए मांगने लगा। वृद्धा ने आरोपी को रुपए देने से मना कर दिया। इस दौरान आरोपी ने गाली गलौज कर वृद्धा के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









