राह चलती महिलाओं से अश्लील हरकतें करते युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर शनिवार को कस्बा के जी टी रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने खड़े होकर आने जाने वाली महिलाओं से अश्लील हरकतें करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।


कस्बा इंचार्ज कृष्ण कुमार शर्मा अपने हमराहों के साथ शनिवार को कस्बा में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली ,कि एक युवक जी टी रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने खड़े होकर रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं से अश्लील हरकतें रहा है। जिससे मार्ग से गुजरने वाली महिलाएं इसकी हरकतों से शर्म की वजह से अपने -अपने मुंह छुपा कर निकल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम गंगा सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी गांव छौंकरा थाना सिकंदराराऊ बताया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment