बेलदार ने राजमिस्त्री के सिर पर ईंट मारकर किया घायल
गांव भिसी मिर्जापुर निवासी मीना देवी पत्नी आशाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि 11 नवंबर की दोपहर 1 बजे करीब उसके पति गांव के पास हाईवे पर एक मकान पर चिनाई का कार्य कर रहे थे। कार्य करते समय गांव का ही बेलदार दिनेश कुमार पुत्र बालिस्टर उनकी पाड़ पर खड़े उसके पति को परेशान कर रहा था। जिसका उसके पति ने विरोध किया तो बेलदार दिनेश गाली गलौज करने लगा। जब राजमिस्त्री आशाराम ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










