रोडवेज बस से महिला परिचालक का नगदी एवं आभूषण से भरा बैग किया पार नोएडा से चलकर जलेसर जा रही थी बस

सिकंदराराऊ। नोएडा से चलकर जलेसर जा रही नोएडा डिपो की रोडवेज बस की महिला परिचालक का बस में नगदी एवं आभूषणों से भरा बैग कस्बा के पंत चौराहे पर शातिर ने पार कर दिया। पीड़िता परिचालक ने अज्ञात शातिर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


रितु कुमार पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी जलेसर जनपद एटा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह नोएडा डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत है। 12 नंवबर को वह नोएडा से नोएडा डिपो की बस में सवारियों को लेकर जलेसर जा रही थी। जैसे ही बस कस्बा के पंत चौराहे पर पहुंची। तभी बस में रखा उसका बैग जिसमें 18 हजार रुपए नगद टिकट के और निजी आभूषण रखे थे । बैग को अज्ञात ने पार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अज्ञात शातिर की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment