सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला दमदमा में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।मोहल्ला दमदमा निवासी चन्द्र शेखर पुत्र लालाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 13 नवम्बर की रात्रि 8.30 बजे करीब वह अपने घर जा रहा था।
जैसे ही वह घर के पास स्थित कुआं के निकट पहुंचा । तभी मोहल्ले के ही मयंक प्रताप , रजत , धीरू पुत्रगण राजबहादुर व राजबहादुर पुत्र सोरन सिंह ने रास्ते में उसे घेर लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









