सिकंदराराऊ में रोडवेज बस की महिला परिचालक का नगदी एवं निजी आभूषण से भरा बैग पार ,मचा हड़कंप रोडवेज बस अलीगढ़ से जलेसर जा रही थी

पंत चौराहे पर हुई घटनासिकंदराराऊ। कस्बा के पंत चौराहे पर गुरुवार की शाम को उस समय हड़कंप मच गया। जब नोएडा डिपो की रोडवेज बस की महिला परिचालक का नगदी एवं निजी आभूषण से भरा बैग पार हो गया। बैग के पार होते ही महिला कंडेक्टर रोने बिलखने लगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई है।


बताया जाता है कि गुरुवार को नोएडा डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ से चलकर रोज की भांति जलेसर जा रही थी। बस में महिला परिचालक ऋतु का टिकट की नगदी एवं निजी आभूषण से भरा बैग रखा हुआ था। जैसे ही बस शाम को कस्बा के पंत चौराहे पर पहुंची। बस के रुकते ही कुछ सवारियां भी उतरी। इस दौरान महिला परिचालक का नगदी एवं निजी आभूषण से भरा बैग चोरी हो गया। महिला परिचालक बैग में अपने आभूषण रखकर अपने घर जलेसर ले जा रही थी।बैग को गायब देख महिला परिचालक के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला परिचालक रोने बिलखने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment