भारतीय जनता पार्टी संगठन में किसानों के हितों को और अधिक मजबूती देने के लिए नेतृत्व ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिसमें सासनी क्षेत्र के सक्रिय और निष्ठावान भाजपा नेता कोमल सिंह तोमर को किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
श्री तोमर को इस दायित्व के मिलने के बाद सासनी सहित पूरे क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्साह व खुशी का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कोमल सिंह तोमर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का एक नया संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पद नहीं, दायित्व महत्वपूर्ण हैय सम्मान नहीं, संगठन सर्वोपरि है! तोमर ने विश्वास दिलाया कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
साथ ही, सासनी क्षेत्र और आसपास के किसान भाइयों की समस्याओं व उनकी आवाज को पूरी मजबूती के साथ बुलंद करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। कोमल सिंह तोमर को जिला महामंत्री बनाए जाने की सूचना मिलते ही उनके आवास और स्थानीय पार्टी कार्यालयों पर बधाइयों का तांता लग गया। शुभचिंतकों का मानना है कि उनके संगठनात्मक अनुभव और किसानों के प्रति समर्पण का लाभ निश्चित तौर पर आगामी समय में पार्टी को मिलेगा।










