अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर

सासनी-जलेसर मार्ग पर कैलोरा चैराहे के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते घायलों को अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव जसराना निवासी पिंटू अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ एटा जिले के जलेसर स्थित अपनी ससुराल नगला विरी गए हुए थे। बुधवार की शाम जब वह बाइक द्वारा अपनी पत्नी के साथ अपने घर वापस लौट रहा था। बताते हैं कि जैसेही उसकी बाइक सासनी-जलेसर मार्ग पर कैलोरा चैराहे के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दंपत्ति सडक पर गिरकर घायल हो गये। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment